नमस्कार दोस्तों. आज हमलोग आये है बिहार वोटर एनुमेरशन फॉर्म के बारे जानकारी ले के. बिहार के सभी मतदाताओं को अपनी जानकारी अपडेट करने और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने का मौका मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 शुरू किया है, जिसके तहत हर मतदाता को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरना अनिवार्य है. यह फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन किसी माध्यम से भर सकते है. ऑफलाइन माध्यम से भरने के लिए अपने ब्लो अफसर से एनुमेरशन फॉर्म प्राप्त करे. वही ऑनलाइन भरने का प्रकिया जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे. तो चलिए जानते है इस पोस्ट बिहार वोटर Enumeration फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे 2025? के बारे विस्तार से.
| Online Form Link | Apply Form (Link Active) |

Enumeration फॉर्म 2025 ऑनलाइन कैसे भरे? | Online Method
नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे:
- सबसे पहले ECI India के वेबसाइट पे जाना है. उसके बाद Fill Enumeration Form Online लिंक पे क्लिक करना है.

- क्लिक करने के बाद लॉगिन का ऑप्शन आएगा जिसमे आपको EPIC नंबर या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है. और Request OTP पे क्लिक करे. EPIC Number वोटर ID पे रहता है जो की इस तरह का होता है – TGK1234567

- रजिस्टर्ड नंबर पे प्राप्त OTP डाले और Verify & Login पे क्लिक करे.

- अब अपना EPIC नंबर (वोटर ID कार्ड नंबर) डाल के Search पे क्लिक करे.

- इस तरह से prefilled जानकारी दिखेगी. दुबारा Send OTP पे क्लिक कर आगे बढे.
- OTP डालें Verify OTP पे क्लिक करे.
- अब Enumeration फॉर्म खुल के आ जायेगा. इसमें सबसे पहले अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करे, उसके बाद जन्म तिथि, आधार नंबर, पिता का नाम, पिता का EPIC नंबर, माता का नाम, माता का EPIC नंबर, शादी शुदा हो तो पत्नी का नाम, EPIC नंबर, जहा से फॉर्म भर रहे स्थान का नाम, अपना हस्तचार अपलोड करे. सब कुछ सही से करने के बाद Next बटन पे क्लिक करे.

- यदि आपका नाम 2003 के वोटर लिस्ट में हो तो बस पुराना वोटर ID अपलोड करना होगा. यदि नाम 2003 के लिस्ट में नहीं है तो नीचे दिए गए लिस्ट से कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते है.
यदि आप का जन्म 01.07.1987 and 02.12.2004 के बीच हुआ तो अपना और अपने पिता/माता किसी एक का भी डॉक्यूमेंट upload करना होगा.
और यदि जन्म 02.12.2004 के बाद हुआ तो अपने डॉक्यूमेंट के अलावा पिता और माता दोनों का एक-एक डॉक्यूमेंट upload करना है. - और अंत में भरे सारे जानकारी को एक बार रिव्यु कर के Submit कर दे.
- जमा करने के बाद, फॉर्म जमा हो जाने का मैसेज दिखना लग जायेगा, नीचे दिए फोटो की तरह. इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पे भी SMS प्राप्त होता है.

- इस तरह से आप ने ऑनलाइन अपना फॉर्म जमा कर दिया.
Bihar Voter Enumeration Documents List
1. Name exists in Electoral Roll of Bihar with qualifying date 01.01.2003.
2. Any Identity card/Pension Payment Order issued to regular. employee/pensioner of any Central Govt./State Govt./PSU.
3. Any Identity Card/Certificate/Document issued in India by Government/ local authorities/Banks/Post Office/LIC/PSUs prior to 01.07.1987.
4. Birth Certificate issued by the competent authority.
5. Passport.
6. Matriculation/Educational certificate issued by recognised Boards/universities.
7. Permanent Residence certificate issued by competent State authority.
8. Forest Right Certificate.
9. OBC/SC/ST or any caste certificate issued by the Competent authority.
10. National Register of Citizens (wherever it exists).
11. Family Register, prepared by State/Local authorities.
12. Any land/house allotment certificate by Government.

Bihar Voter Enumeration 2025 के लिए दस्तावेज आपकी जन्म तारीख और अन्य शर्तों पर निर्भर करते हैं। नीचे विभिन्न श्रेणियों के लिए जरूरी दस्तावेज दिए गए हैं.
- 1 जनवरी 1987 से पहले जन्मे मतदाता:
- जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण (10वीं मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र आदि ऊपर दिए हुए लिस्ट में से)।
- 1 जनवरी 1987 से 2 जनवरी 2004 के बीच जन्मे मतदाता:
- स्वयं का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
- माता या पिता में से किसी एक का प्रमाण।
- 2 जनवरी 2004 के बाद जन्मे मतदाता:
- स्वयं का जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण।
- माता और पिता दोनों का प्रमाण।
- यदि माता-पिता में से कोई विदेशी नागरिक है, तो उनके वैध पासपोर्ट और वीजा की प्रति।
- भारत के बाहर जन्मे नागरिक:
- भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
- नागरिकता पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि लागू)।
तो यह थी बिहार वोटर Enumeration फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे 2025? के बारे, कोई सवाल है तो कमेंट कर के पूछे
- बिहार ग्रामीण बैंक नया IFSC कोड - October 13, 2025
- Uttar Pradesh Gramin Bank Internet Banking Registration - October 11, 2025
- Punjab Gramin Bank Missed Call Balance Check Number - October 5, 2025