एटीएम कार्ड चोरी, गुम और टूट जाने पे उसे बंद करना बहुत जरुरी होता है. इससे आप का कार्ड सुरक्षित हो जाता है और किसी प्रकार के फर्जीवाड़ा से बचा जा सकता है. डेबिट कार्ड को बंद करने के लिए ब्रांच जाने की जरुरत नहीं है. घर बैठे ऑनलाइन बंद कर सकते है. हॉटलिस्ट करने के ४ तरीके नीचे हम विस्तार से देखेंगे. तो चलिए जानते है इस Indian Bank एटीएम कार्ड ब्लॉक पोस्ट के बारे विस्तार से.
Indian Bank क्रेडिट कार्ड ब्लॉक
इंडियन बैंक डेबिट कार्ड हॉटलिस्ट करे
वैसे ४ तरीका नीचे हम देखेंगे विस्तार से.
१. टोल फ्री नंबर
२. इंटरनेट बैंकिंग के जरिये
३. मोबाइल बैंकिंग के द्वारा
४. ईमेल भेज के
टोल फ्री नंबर के जरिये
180042500000
ऊपर दिया हुआ नंबर बैंक का एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए है. इस नंबर पे कॉल कर के एटीएम कार्ड को हॉटलिस्ट कर सकते है.
नंबर पे कॉल करने के बाद IVR को ध्यान से सुने. 1 दबा के हिंदी भाषा को चुन ले. इसके बाद आगे बढ़ते हुए कस्टमर केयर एजेंट से कॉल कनेक्ट हो जाएगी.
कॉल कनेक्ट होने के बाद सपोर्ट एग्जीक्यूटिव वेरिफिकेशन के लिए 2-3 सवाल पूछेंगे। वेरीफाई होने के बाद एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर देंगे.

इंटरनेट बैंकिंग के जरिये
यदि आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो ऑनलाइन ही घर बैठे कार्ड हॉटलिस्ट कर सकते है. इसके लिए किसी को कॉल, SMS करने की जरुरत नहीं है.
इंटरनेट बैंकिंग पे लॉगिन करे. उसके बाद Value Added Service पे जा के Debit Card Services को चुने. फिर Debit Card Hot-listing को क्लिक करे.
नेविगेशन: Login>Value Added Service>Debit Card Services>Debit Card Hot-listing
इस तरह से कार्ड बंद हो जाएगी.
मोबाइल बैंकिंग के द्वारा
इंटरनेट बैंकिंग के जैसे मोबाइल बैंकिंग के जरिये भी कार्ड को ब्लॉक कर सकते है.
IndiOASIS App के डेबिट कार्ड मेनू (Debit Card) पे जा के कार्ड को हॉटलिस्ट कर सकते है.
Indian Bank में मोबाइल नंबर लिंक करे ऑनलाइन
ईमेल भेज के
Email ID: [email protected] or [email protected]
बैंक ने ईमेल ID भी बना रखा है जिस पे ईमेल भेज के कार्ड बंद करवा सकते है. ईमेल पे अपना डेबिट कार्ड नंबर या अकाउंट नंबर जरूर लिखे. इसके अलावा जरुरी जानकारी ईमेल पे जरूर सम्मिलित करे जिससे की रिक्वेस्ट पे जल्द काम होगा.
ध्यान दे की ईमेल आप अपना रजिस्टर्ड ईमेल ईद से ही भेजे.
| Toll Free Number | 180042500000 |
| Email ID | [email protected] or [email protected] |
Source: Indian Bank
तो यह थी Indian Bank एटीएम कार्ड ब्लॉक के बारे.
कोई सवाल है तो कमेंट कर के पूछ सकते है.
- बिहार ग्रामीण बैंक नया IFSC कोड - October 13, 2025
- Uttar Pradesh Gramin Bank Internet Banking Registration - October 11, 2025
- Punjab Gramin Bank Missed Call Balance Check Number - October 5, 2025